11Apr
भारत की राजनीति को कवर करने का अपना अनुभव पच्चीस साल से ज्यादा का है। इंदिरा गांधी का राज रहा हो या राजीव गांधी, चंद्रशेखर और अटलबिहारी वाजपेयी के राज की बिना किसी डर के बेबाकी से खबर लेने का अनुभव अपना है। दैनिक अखबार मं संपादन से ले कर पत्रिकाओं और बहुभाषी पोर्टल को चलाने जैसे कई अनुभव इस कलमघसीट के है। न अपना किसी से लगाव है और न किसी से दुश्मनी। कोशिश है कि ईमानदारी और बेबाकी से बात कही जाएं। न किसी से बैर और न किसी की भडवागिरी। भगवा, लाल, हरे, नीले या तिरंगे रंगों की राजनीति में अपनी कलम व्यक्तिगत आग्रह-पूर्वाग्रह और व्यक्तिगत राग-द्वेष से ऊपर है। तभी राजनीति और राजकाज की अंतरकथा बताने वाले गपशप कॉलम को हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती आदि के कई अखबार प्रकाशित कर रहे है। हर रविवार छपने वाला यह कॉलम 27 साल पुराना है। अपना नाम है हरि शंकर व्यास।
Tags: परिचय
Posted in अपने बारे में | No Comments »
25Feb
लोकसभा चुनाव मई 2009 में होने है। आम तौर पर माना जा रहा है कि चुनाव समय पर ही हाेंगे। मगर यूपीए के कुछ नेताओं का मानना है कि अप्रैल-मई में कांग्रेस और वाम मोर्चे में टकराव संभव है। वाम मोर्चा समर्थन वापिस लेगा। उसके बाद कांग्रेस अपना एजेंडा तय कर छह महिने पहले चुनाव का इरादा बना सकती है। कांग्रेस में कुछ नेताओं का मानना है कि छह-आठ विधासनभा चुनावों की जोखिम के बाद लोकसभा चुनाव में जाना कांग्रेस के लिए खतरनाक होगा। इसलिए महत्व के राज्यों मसलन मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, छतीसगढ के विधानसभा चुनावाें के साथ लोकसभा चुनाव का फैसला होना चाहिए। कुछ नेताओं का यह भी तर्क है कि परिसीमन के बहाने कर्नाटक विधानसभा के चुनाव भी छह महिने टलने चाहिए। अक्टूंबर-नवंबर में सभी चुनाव साथ हो। इस थीसिस के अनुसार झारखंड में भी सरकार को गिराकर उसी वक्त विधानसभा चुनाव होंगे। जो हो, इतना तय है कि कांग्रेस में चुनाव को ले कर चिंता बन गई है।
Posted in ताजा कमेंट | 1 Comment »
25Feb
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अपनी छाप नहीं छोड पाई है। उन्होने जुलाई 2007 में कुर्सी पर बैठने के बाद के आठ महीनों में केवल 51 भाषण ही दिए हैं। इनमें से भी छह भाषण ऐसे मौके पर दिए, जो किसी भी राष्ट्रपति को देने होते हैं। जैसे बजट सत्र से पहले संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करना, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह और गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र के नाम संदेश।ठिक विपरित उनके पूववर्ती डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपने कार्यकाल में 1,020 भाषण दिए थे। हर साल वे 250 भाषण देते थे।
Posted in पते की बात | No Comments »